बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री के पास से 4 किलो से ज्यादा कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 करोड़

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री के पास से 4 किलो से ज्यादा कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 करोड़

Jul 19, 2025 - 15:04
 0  81
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री के पास से 4 किलो से ज्यादा कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 करोड़

हैदराबाद (आरएनआई) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की बंगलूरू क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने 18 जुलाई को दोहा से बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका। इस दौरान उसके पास से 4006 ग्राम (चार किलोग्राम से अधिक) कोकीन बरामद की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। कोकीन मैगजीन के कवर में छिपाकर रखी गई थी। इसे एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

इससे पहले पिछले महीने मुंबई में डीआरआई ने एक नाइजीरियाई महिला को प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई थी। इसे कालाबाजारी के जरिए ही बेचा या खरीदा जा सकता था। महिला को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 से जुड़े प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान 1.4 करोड़ की पीली धातु जब्त की गई थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने 15 जून को बताया था कि डीआरआई ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड और एअर इंडिया के एक चालक दल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.41 करोड़ रुपये की कीमती धातु जब्त की गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.