बिहार में NDA का शक्ति प्रदर्शन: पीएम मोदी का खास अंदाज, गमछा लहराकर जनता का किया अभिवादन

Nov 20, 2025 - 15:21
 0  243
बिहार में NDA का शक्ति प्रदर्शन: पीएम मोदी का खास अंदाज, गमछा लहराकर जनता का किया अभिवादन

पटना (आरएनआई) बिहार में सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ सत्ता परिवर्तन का आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बेहद शक्तिशाली शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ दर्जनों मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुए इस विशाल समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंच पर एक साथ इतने बड़े नेताओं की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर की बड़ी राजनीतिक घटना बना दिया।

मैदान में दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज
शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनोखा अंदाज हर किसी का ध्यान खींच गया। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ थामकर मंच के आगे आए और फिर लगातार पांच बार झुककर जनता का अभिवादन किया। इसके बाद वे मंच पर मौजूद प्रत्येक नए मंत्री के पास गए और उनका उत्साहवर्धन किया।

फिर उन्होंने मंच से जनता की ओर मुखातिब होकर अपना गमछा लहराया। गांधी मैदान में मौजूद लोगों ने भी गमछे लहराकर उनके अभिवादन का जवाब दिया। चुनाव प्रचार के दौरान और बीजेपी कार्यालय में जीत के बाद भी प्रधानमंत्री इसी अंदाज में जनता का सम्मान करते देखे जा चुके हैं।

बड़े-बड़े चेहरे पटना में जुटे
शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई प्रमुख नेता पटना पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें प्रमुख रूप से–

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

इसके अलावा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान

चिराग पासवान

रविशंकर प्रसाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जैसे कई बड़े नेता समारोह में मौजूद रहे।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत से भी कई महत्वपूर्ण नेता पटना पहुंचे, जिनमें—

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू

आईटी मंत्री नारा लोकेश

शामिल थे। चिराग पासवान की मां रीना पासवान की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

गांधी मैदान में पवन सिंह और मनोज तिवारी छाए
शपथ ग्रहण के दौरान गांधी मैदान में भोजपुरी फिल्म स्टार और BJP नेता पवन सिंह और मनोज तिवारी ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। दोनों नेताओं ने मंच पर प्रस्तुति दी, जिसमें पवन सिंह ने अपने गीतों के जरिए मोदी–नीतीश गठबंधन की जीत का जश्न मनाया, और मैदान तालियों व नारों से गूंज उठा।

बिहार की राजनीति में नई शुरुआत
शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में NDA की नई सरकार आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। शीर्ष स्तर पर भारी समर्थन और राष्ट्रीय नेताओं की एकजुट मौजूदगी यह संदेश दे गई कि गठबंधन आने वाले समय में बिहार को विकास, स्थिरता और बेहतर प्रशासन की दिशा में आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.