बाढ़ से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने दिए व्यापक निर्देश

Jun 13, 2025 - 17:48
Jun 13, 2025 - 17:50
 0  216
बाढ़ से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने दिए व्यापक निर्देश

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में तटबंध प्रबंधन की कार्य योजना बनाई जाये। बाढ़ निरोधक कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाये। प्रति वर्ष प्रभावित होने वाले 56 ग्रामों की अलग से कार्य योजना बनाई जाये। प्रभावित कृषि, प्रभावित आबादी तथा कृषि व आबादी प्रभावित ग्रामों की अलग अलग सूची बनाई जाये। कटाव से प्रभावित ग्रामों में ड्रेजिंग का कार्य कराया जाये। बाढ़ की दशा में लोगों को राहत पहुँचाने की तैयारी कर ली जाये। बाढ़ के दौरान बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया जाये। प्रत्येक प्रभावित तहसील में विकेंद्रीकृत स्टोर रूम जल्द स्थापित कराया जाये। नदी की धार के अत्यंत निकट रहने वाले लोगों को अन्य स्थान पर स्थापित किया जाये। पूर्व में जिन गावों में बाढ़ आयी थी, वहाँ की चुनौतियों को सूचीबद्ध किया जाये। इन गावों का जोखिम विश्लेषण अभी से कर लिया जाये तथा आवश्यकतानुसार तैयारियां कर ली जाएं। स्थानीय स्तर पर कार्य करने वाले सरकारी व गैर सरकारी लोगों से संवाद कर लिया जाये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व बाढ़ चौकियों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। पर्याप्त संख्या में प्राथमिक स्वास्थ्य किट रखीं जाएं। एंटी वेनम वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाये। प्रत्येक बाढ़ चौकी पर 24 घंटे स्वास्थ्य टीम की तैनाती की जाये। बाढ़ प्रभावित आबादी क्षेत्रों में हैण्डपम्प की ऊंचाई बढ़ाई जाये। आपदा प्रबंध समितियों को सक्रिय किया जाये। स्कूलों में शौचालयों की व्यवस्था देख ली जाये। पंचायत घरों में व्यवस्था रखी जाये। बाढ़ से प्रभावित ग्रामों के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न की व्यवस्था की जाये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए पशुबाड़ों की व्यवस्था की जाये। पशुओं का पूर्ण टीकाकरण कराया जाये। बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारीयों को रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। सभी आबादी प्रभावित ग्रामों में नावों व नाविक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों के लिए भोजन व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये। बाढ़ चौकियों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। सभी आवश्यक खरीद समय से सुनिश्चित कर ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अधिशाषी अभियंता सिंचाई व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)