बारिश में बाढ़ जैसे हालात: पत्रकार कॉलोनी में नाले की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग, जनसुनवाई में भी नहीं हुई सुनवाई
गुना (आरएनआई) शहर की कलमकार पत्रकार कालोनी के सर्वे क्रमांक 335 शासकीय नाले की भूमि कुशमौदा प.ह.नं. 59 नया प.ह.नं. 77 में 30/60 का प्लाट बनाकर बैंच दिया गया है जिसके नामांतरण प रोक लगाने हेतु कलेक्टर से जनसुनवाई में की गई है, किंतु आज दिनांक तक कोई सुनवाई नही की गई। इससे आवेदक समाजसेवी राजेन्द्र तिवारी,रहीश खान,रामकुमार रघुवंशी,दिलीप अग्रवाल,लक्ष्मण सिंह राजपूत आदि कालोनीवासियों ने यह आरोप लगाया है कि जनसुनवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित है।
दरअसल मामला ये है कि जनसुनवाई में की गई शिकायत के अनुसार कुशमौदा प.ह.नं. 77 सर्वे क्रमांक 335 पत्रकार कालोनी में शासकीय नाले जो बीजी रोड से होकर गुजरता है। जिससे कालोनियों का गंदा पानी एवं बरसात का पानी निकलता है उस पर अवैध रूप से दादागिरी पूर्वक प्लाट बनाकर कालोनी में भवन निर्माण की तैयारी की जा चुकी है। इसे रोकने के लिए निवासियों ने आवेदन देते हुए जनसुनवाई में जिलाधीश से तत्काल रोकने के साथ ही नामांतरण रद्द कर कॉलोनाईजर पर कार्यवाही करे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



