बाढ़ राहत में तेजी: सिंधिया के निर्देश पर रातभर चला एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन

Jul 30, 2025 - 17:07
Jul 30, 2025 - 17:07
 0  243
बाढ़ राहत में तेजी: सिंधिया के निर्देश पर रातभर चला एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन

गुना/अशोकनगर/शिवपुरी (आरएनआई) गुना संसदीय क्षेत्र में हालिया अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ स्थिति पर केंद्रीय संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गंभीर संज्ञान लिया है। मंगलवार शाम उन्होंने अशोकनगर, गुना और शिवपुरी जिलों के कलेक्टरों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली जा रही है ।

शिवपुरी जिले के बदरवास और कोलारस सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए एयरलिफ्ट ऑपरेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य केंद्रीय गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सतत निगरानी में संगठित और प्रभावी ढंग से जारी हैं। सिंधिया ने बताया कि वे लगातार गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ संपर्क में हैं। राहत कार्यों को गति देने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, एयर वाइस मार्शल विक्रम गौड़ और एओसी मनीष शर्मा से चर्चा कर आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया है। वे निरंतर जिला प्रशासन और भारतीय वायुसेना के संपर्क में हैं। साथ ही, प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी स्थितियों की नियमित जानकारी साझा की जा रही है। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सहायता हेतु समन्वय लगातार जारी है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। सिंधिया ने कहा हर नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है, और हमारा प्रयास निरंतर इसी संकल्प के साथ जारी है। 

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, युद्धस्तर पर राहत प्रयास जारी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों के तहत, अशोकनगर, गुना और शिवपुरी जिलों में प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है । जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के समन्वय से प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस अभियान के तहत बाढ़ में फंसे ग्रामीणों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया जा रहा है। राहत कार्यों में जिला प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय बचाव दलों ने पूर्ण समन्वय और तत्परता के साथ निर्णायक भूमिका निभाई है।

बाढ़ से प्रभावित हर पीड़ित मेरा अपना परिवार का सदस्य है: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "अतिवृष्टि से प्रभावित प्रत्येक नागरिक मेरे लिए परिवार का हिस्सा है। इस संकट की घड़ी में मैं केवल सांसद नहीं, बल्कि आपका अपना परिवार के सदस्त के तौर पर आपके साथ खड़ा हूँ। गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के बाढ़ प्रभावित नागरिकों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति और पशुधन की सुरक्षा, राहत और पुनर्वास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंधिया ने यह भी स्पष्ट किया कि ज़रूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुँचाने के लिए प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, चिकित्सा सेवाएं, पेयजल और भोजन की आपूर्ति तेज़ी के साथ पूर्ण प्रयास के साथ जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0