बहू और पोते की धमकियों से परेशान बुजुर्ग महिला ने एसपी से लगाई गुहार, पेंशन और जमीन हड़पने का आरोप
फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबूनगर रेड़इया निवासनी राफिया पत्नी स्व0 आशिक अली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके चार पुत्र हैं। वह नेहाल अहमद व अफसर अली के साथ रहती है। दवा व इलाज भी यही लोग करते हैं। बड़ी बहू नूर जहां बेवा पत्नी इश्तियाक अली भी उसकी खिदमत करती है। पुत्र इफ्तखार अली सऊदी अरब में रहता है। उसकी पत्नी अफसाना को मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। बताया कि पति की मृत्यु के बाद उसे पेंशन मिलती है। अपने पुत्रों व पुत्रियों की शादी उसने अपने पैसे से की है, लेकिन बहू अफसाना व उसका बेटा अदनान पासबुक की मांग करते हैं। न देने पर धमकी भी देते हैं। बताया कि अफसारा सरकस किस्म की महिला है जो पुलिस चौकी व थाने पहुंच जाती है। बताया कि उसके पति ने बटवारा भी कर दिया था। सिर्फ एक बीघा जमीन बची है। जिसे बहू अफसारा हड़पना चाहती है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

