बरेलवी मौलाना ने कर दी संघ प्रमुख के बयान की तारीफ, मंदिर-मस्जिद विवाद पर कह दी ये बात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान को बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सराहा है। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख का यह बयान आज के परिप्रेक्ष्य में बहुत अहम है। मौलाना ने कहा कि देश में कुछ असामाजिक तत्व हैं जो हर मस्जिद के नीचे मंदिर तलाश कर रहे हैं और उन्हें इतिहास का जामा पहनाकर कोर्ट में मुकदमा दायर कर रहे हैं।

Dec 20, 2024 - 17:45
 0  1.4k
बरेलवी मौलाना ने कर दी संघ प्रमुख के बयान की तारीफ, मंदिर-मस्जिद विवाद पर कह दी ये बात

बरेली (आरएनआई) देश में जगह-जगह मंदिर-मस्जिद विवाद उठाए जाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान को बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सराहा है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि संघ प्रमुख का यह बयान आज के परिप्रेक्ष्य में बहुत अहम है।

बरेलवी मौलाना ने कहा कि देश में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जो देश में घूम-घूमकर हर मस्जिद के नीचे मंदिर तलाश कर रहे हैं और उन तत्वों को इतिहास का जामा पहनाकर कोर्ट कचहरी में मुकदमा दायर कर रहे हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बयान जारी करके इस तरह की गतिविधियों को रोक दिया। 

मौलाना ने कहा कि देश के शहर और गांव में हिंदुत्ववादी नेता बनने की होड़ सी लगी हुई। ऐसे लोगों को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि इस तरह की गतिविधियों से देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचता है और हिंदू मुस्लिम भाईचारे के सम्मान को ठेस पहुंचती है। 

संघ प्रमुख ने इस पर भी अपना नज़रिया स्पष्ट किया है कि हर शहर हर गांव में नेता बनने के लिए हिंदूवादी छवि न अपनाएं। उन्होंने संघ प्रमुख को यह एहसास हो गया है कि इस तरह के कृत्यों से वैश्विक स्तर पर भारत की छवि धूमिल हो रही है।

संभल ह‍िंसा को लेकर मचे स‍ियासी संग्राम में व‍िपक्षी दलों के नेता भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमलावर हैं। विपक्ष यूपी की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संभल रोके जाने को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर न‍िशाना साधा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.