फतेहपुर: सड़क सुरक्षा के लिए चला ‘मोबाइल ऑफ, सीट बेल्ट ऑन’ अभियान, ट्रैफिक पुलिस ने बरती सख्ती
फतेहपुर (आरएनआई) सड़क हादसे रोकने के लिए यातायात पुलिस का दस दिनी जागरूकता अभियान चल रहा है। गुरुवार भी सफेद वर्दी की जगह जगह चौकसी देखने को मिली। जवान, ड्राइविंग करने वालों पर सख्ती बरते हुए यातायात जा पाठ पढ़ाते नजर आए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में यह अभियान बारह से बाइस जुलाई तक चलाया जा रहा है। डीएसपी यातायात एचएल सिंह एवं प्रभारी यातायात लाल जी की टीम ने बिना फिटनेस, बिना नम्बर प्लेट लगे वाहन रोके। नाबालिग द्वारा ई रिक्शा चालये जाने, हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनो पर सख्ती दिखाई। इसके साथ ही दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट न पहनने और चार पहिया चालक द्वारा सीटबेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहनों का चालान किया। आम जन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

