प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी बनी नशेड़ियों और चोरों का गढ़, दिनदहाड़े टूट रहे मकानों के तले, बंद पड़े कैमरे बने बड़ी वजह

Jul 20, 2025 - 13:24
Jul 20, 2025 - 13:25
 0  108
प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी बनी नशेड़ियों और चोरों का गढ़, दिनदहाड़े टूट रहे मकानों के तले, बंद पड़े कैमरे बने बड़ी वजह

गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी इन दिनों नशेड़ियों और चोर गिरोहों के कब्ज़े में नजर आ रही है।  कॉलोनी में लगातार चोरी की वारदातें और दिनदहाड़े मकानों के ताले टूटने की घटनाएं रहवासियों में दहशत पैदा कर रही हैं।

यहां की अव्यवस्थाओं को लेकर रहवासियों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को यहां होने वाली समस्याओं को लेकर आवेदन भी दिए जा रहे हैं मगर प्रशासन द्वारा इन्हें अंडे का किया जा रहा है। जिसके चलते सामाजिक तत्वों की हौसले बुलंद नजर आ रहे है।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 2:30 बजे कॉलोनी के ब्लॉक-4 से एमपी 08 एमआर 4095 (होंडा मोटरसाइकिल) और ब्लॉक-1 से एमपी 08 जेडडी 8416 (बजाज मोटरसाइकिल) अज्ञात चोर चुरा ले गए।  इस मामले में पीड़ितों ने गुना पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है।

इससे पहले भी यहां दिनदहाड़े कई घरों के ताले तोड़े जा चुके हैं और चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस और जिम्मेदारों की उदासीनता से हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।


बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे बढ़ा डर

सूत्रों के मुताबिक, कॉलोनी में निर्माण कंपनी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे कई दिनों से बंद पड़े हैं। यही वजह है कि चोरी और असामाजिक गतिविधियों पर कोई निगरानी नहीं हो पा रही है।

विश्व स्वास्थ्य सूत्र बताते हैं कि कॉलोनी में जल समस्या भी व्याप्त है, जहां आए दिन मोटर की केबल चोरी होना इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है।

रहवासियों की मांग है कि कॉलोनी में नशेड़ियों और चोरों पर सख्त कार्रवाई हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0