प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कल करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
गुना (आरएनआई) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मंत्री व राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह कल 1 अगस्त गुरुवार को गुना व बमोरी विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह दौरा पार्टी के ज़मीनी संकल्प और जनसंवेदनशीलता का परिचायक है।
दोपहर 12:00 बजे दोनों नेता भोपाल से कार द्वारा नरसिंहगढ़, ब्यावरा होते हुए गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।_अपराह्न 3:00 बजे – गुना नगर आगमन 3:30 बजे – नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ के आवास पर शोक संवेदना तत्पश्चात न्यू सिटी कॉलोनी, दलवी कॉलोनी, भगतसिंह कॉलोनी सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण (गुना विधानसभा)
सायं 5:00 बजे दोनों नेता फतेहगढ़ (बमोरी विधानसभा) पहुंचेंगे, जहां वे पीड़ितों से संवाद कर राहत कार्यों का जायज़ा लेंगे।
_शाम को वे भुलाय (राघौगढ़ विधानसभा) एवं एन.एफ.एल. क्षेत्र का दौरा करेंगे
_7:30 बजे रात्रि विश्राम हेतु रुठियाई
_रात्रि 11:00 बजे – भोपाल वापसी (मार्ग: छाबड़ा – मोतीपुरा – धरनावदा)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसरोकारों की आवाज़ है।
जयवर्धन सिंह जी ने कहा – "हर संकट की घड़ी में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। राहत और पुनर्वास में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



