प्यार के जाल में फंसाकर मुस्लिम युवक ने की शादी, फिर पत्नी के साथ करने लगा हैवानियत
गुना। गुना मे एक युवती ने अपने पति के ऊपर धर्म परिवर्तन का दवाब डालने और अप्राकृतिक कृत्य करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हिन्दू युवती ने मुस्लिम युवक के साथ प्रेम विवाह किया था, लेकिन इसके बाद से पति दहेज की मांग कर रहा था और युवती के ऊपर धर्म परिवर्तन का दवाब डाल रहा था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की है और आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराने सिटी कोतवाली पहुंची थी। पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
महिला का पति अंसार खान लगातार पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। कइयों बार कहने के बावजूद जब पत्नी नहीं मानी तो अंसार खान ने वर्ष 2022 में उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिया। महिला विरोध करती तो उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की जाती, महिला की गुहार परिवार में किसी ने नहीं सुनी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अंसार खान नाम के मुस्लिम युवक के साथ शादी की थी। वर्ष 2016 में भोपाल कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद दोनों साथ रहने लगे। शादी के 2-3 साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसका पति अंसार खान मारपीट और दहेज की मांग करने लगा। अंसार 250000 रुपये की मांग करता था।
पीड़िता ने बताया कि वो उसके बच्चे के लिए कुछ मांगती तो उसका पति मायके से लाने की बात करता था, आरोपी युवती के ऊपर धर्म परिवर्तन का भी दवाब बना रहा था। इसके बाद 2022 में पीड़िता के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



