पोषण आहार वितरण में लापरवाही बरतने पर भृत्य कृष्णपाल रघुवंशी निलंबित

Nov 3, 2025 - 20:45
Nov 3, 2025 - 21:07
 0  108

गुना (आरएनआई) कलेक्टर द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना गुना ग्रामीण के भृत्य कृष्णपाल रघुवंशी को पोषण आहार (टेक होम राशन) वितरण कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 02 नवम्बर 2025 को ग्राम सिंगवासा में पोषण आहार (टेक होम राशन) से भरा वाहन क्रमांक MP08GA3653 पुलिस द्वारा जब्त किया गया था। वाहन में 200 से अधिक टीएचआर के बैग पाए गए, जिनमें हलवा प्रीमिक्स और बाल आहार प्रीमिक्स के बैच शामिल थे। जांच में पता चला कि यह वाहन गुना से अशोकनगर टीएचआर बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई जांच में पाया गया कि हलवा प्रीमिक्स का बैच नम्बर SH-06 परियोजना गुना ग्रामीण में ही प्राप्त हुआ था। गोदाम एवं स्टॉक रजिस्टर के मिलान में मात्रा में अंतर पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि परियोजना स्तर पर पोषण आहार वितरण में गड़बड़ी हुई है। गोदाम की चाबी कृष्णपाल रघुवंशी के पास रहने से प्रथम दृष्टया उनकी लापरवाही सिद्ध हुई।

कलेक्टर ने इसे शासकीय कर्तव्यों की अवहेलना एवं वित्तीय अनियमितता मानते हुए म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत श्री रघुवंशी को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, गुना रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता प्रदान की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0