पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी घर पर ताला डालकर फरार

Nov 11, 2024 - 22:51
Nov 11, 2024 - 22:51
 0  1.2k
पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी घर पर ताला डालकर फरार

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर में बेख़ौफ़ अपराधी कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा है, ये बात अलग है कि पुलिस कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज देती है बावजूद इसके उसे पुलिस का भय नहीं है, आज फिर गोली मारकर दिनदहाड़े एक युवक की हत्या हो गई, आरोपी घर पर ताला डालकर फरार हो गए हैं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम A ब्लाक में कुछ लोगों ने एकजुट होकर सुनील गुर्जर नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, शुरूआती जाँच में पता चला है कि आरोपी पक्ष फाइनेंस का काम करता है उनकी  कंपनी पर सुनील का कुछ रुपया बकाया था जिसे लेने वो फाइनेंस कंपनी के ऑफिस शताब्दीपुरम आया था, यहाँ इन लोगों के बीच कुछ विवाद हुआ, और फिर आरोपियों ने सुनील की हत्या कर दी।

मृतक और आरोपियों के बीच था पैसों के लेनदेन का विवाद 
परिजनों की माने तो महाराजपुरा गाँव में रहने वाला सुनील गुर्जर खेती किसानी के साथ साथ प्रॉपर्टी का भी काम करता था उसका पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया की कंपनी के साथ जमीन के सौदों में लेनदेन चलता था, आज उसी के पैसों के लेनदेन पर विवाद हुआ जिसकी परिणिति हत्या के रूप में हुई, परिजनों ने पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया सहित 7-8 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

SP और फोरेंसिक टीम पड़ताल में जुटी  
घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस, सीएसपी महाराजपुरा फ़ोर्स के साथ पहुंच गए तुरंत ही फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया, टीम ने शव की पड़ताल की और पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया। एसपी धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि शुरूआती पूछताछ में मृतक और आरोपियों के बीच फाइनेंस डिस्प्यूट मालूम चला है, घटना हाल की ही है , पीएम और जाँच पड़ताल के बाद मामले में कुछ कहा जा सकता है।


Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0