पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डेढ़ करोड़ से भी अधिक की शराब का एक कंटेनर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Mar 21, 2024 - 22:12
Mar 21, 2024 - 22:12
 0  1.8k
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डेढ़ करोड़ से भी अधिक की शराब का एक कंटेनर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

आगर मालवा (आरएनआई) मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आगर पुलिस ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ सुसनेर पुलिस ने डेढ़ करोड़ से भी अधिक की शराब का एक कंटेनर जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोयत से कंटेनर क्रमांक RJ19GC5019 सुसनेर आ रहा है। पुलिस ने टीम का गठन कर डाक बंगला चौराहा, आगर- सुसनेर रोड पर नाकाबंदी कर कंटेनर को रोका गया। इस दौरान पुलिस ने चालक जगदीश पिता प्रेम प्रकाश गौड जाति ब्राह्मण उम्र 25 साल निवासी राजस्थान को पकड़ा कर पूछताछ की कंटनेर में क्या है। तब उसने सही से जवाब नहीं दिया। फिर कंटनेर की चेकिंग की तब उसमें अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 1021 पेटी शराब जब्त की। पकड़ी गई शराब की कीमत 1,17,67,200 रुपए है।

पुलिस ने कंटेनर चालक से शराब के विक्रय और परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए। लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। शराब के विक्रय और परिवहन के संबंध में जांच जारी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0