पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज भोपाल ने किया आवली घाट का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
देवास (आरएनआई) आज शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक,भोपाल ग्रामीण रेंज राजेश चंदेल द्वारा पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के साथ आवली घाट पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाट पर की गई प्रमुख व्यवस्थाओं जैसे—वेरीकेटिंग, एसडीआरएफ टीम की तैनाती, रात्रिकालीन व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पीए सिस्टम, पार्किंग की व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई । अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों का भी अवलोकन किया।
सभी अधिकारियों ने घाट, मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्थाओं का संयुक्त रूप से जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए ।
इस अवसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ जनपद, एसडीएम, एसडीओपी , एसडीआरएफ की टीम सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



