पुलिस अधीक्षक ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

Dec 17, 2024 - 18:53
Dec 17, 2024 - 18:53
 0  891
पुलिस अधीक्षक ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

गुना (आरएनआई) संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर ने बताया कि भोपाल में आयोजित हाफ मैराथन 21 किलोमीटर में गुना की दो बालिका कुंवारी निशा कुशवाहा एवं मालती केवट ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया दोनों ही खिलाड़ी शासकीय महाविद्यालय गुना की बी. ए. फाइनल की छात्राएं है।

इंदौर में आयोजित पांचवी मास्टर गेम राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अलग-अलग ग्रुप के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें गुना के वीरेंद्र रघुवंशी 65 प्लस उम्र ग्रुप में 100 मी 200 मी 400 मीटर में गोल्ड मेडल हासिल किया! 35 प्लस उम्र ग्रुप में श्री तौफीक खान खेल युवक कल्याण विभाग के ग्रामीण युवा समन्वयक हाई जंप में गोल्ड मेडल ,100 मीटर में सिल्वर मेडल, लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया, 30 प्लस उम्र ग्रुप में संतोष कुशवाहा 100 मीटर में गोल्ड मेडल लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल 200 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किए। सभी मेडलिस्ट खिलाड़ी अप्रैल में हिमाचल के शिमला में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप मैं भाग लेंगे खिलाड़ियों की उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक गुना संजीव कुमार सिन्हा द्वारा उनका हौसला बढ़ाया एवं उत्साहवर्धन किया गया तथा बधाई दी। इस अवसर पर खेल और कल्याण विभाग के प्रशिक्षक दुर्गेश सक्सेना उपस्थित रहे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0