पीबीएस फूड्स शुगर यूनिट चांदपुर के अधिकारियों ने फील्ड विजिट कर किसानों को किया जागरूक
बिजनौर (आरएनआई) पीबीएस फूड्स शुगर मिल चांदपुर के मिल प्रबंधन व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों ने ग्राम इस्माइलपुर के प्रगतिशील गन्ना किसान अजीत सिंह के गन्ना प्रदर्शन प्लाट का दौरा किया। यहां गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों ने गन्ना विकास के लिए चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया।मिल प्रबंधन व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों ने किसानों को गन्ना में कीट प्रबंधन, पोक्का बोइंग के नियंत्रण के लिए ड्रोन स्प्रे, लेबर द्वारा लाल सड़न प्रबंधन, आरएमडी और भावी किस्मों के ट्रेंच प्लॉट, फसल और मृदा प्रबंधन गतिविधियों के बारे में किसानों की जागरूक किया । साथ ही और विस्तृत जागरूकता के लिए मोबाइल वैन के द्वारा चलचित्र के माध्यम से किसानों को जागरूक किया। यहां मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को मृदा कार्ड भी वितरित किए गये। इस अवसर पर डॉ. बी.बी. सिंह (एडिशनल सीसी), हरपाल सिंह (डिप्टी सीसी), पी.एन. सिंह (डीसीओ बिजनौर) ने सीनियर सीडीआई और सचिव चांदपुर, एवीपी केन (वेव शुगर), सीजीएम, जीएम गन्ना, एजीएम गन्ना विपणन, प्रदीप सोलंकी एचओडी गन्ना विकास के अलावा कारखाना अधिकारी व तमाम प्रगतिशील गन्ना किसान मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

