पीएम कुसुम योजना के तहत 134 किसानों की सोलर पंप बुकिंग कन्फर्म, 31 दिसंबर तक कृषक अंश न जमा करने पर जब्त होगी टोकन मनी
हरदोई (आरएनआई) उपनिदेशक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद के 134 किसानों द्वारा विभिन्न क्षमता वाले सोलर पंपों की बुकिंग विभागीय वेबसाइट https://agriculture.up.nic.in/ पर की गई थी। उन्होंने बताया कि सभी पात्र किसानों की बुकिंग दिनांक 16 दिसंबर 2025 को कन्फर्म कर दी गई है तथा बुकिंग के समय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पोर्टल के माध्यम से पुष्टिकरण संदेश भी भेज दिया गया है।
उपनिदेशक कृषि ने बताया कि बुकिंग कराने वाले किसान किसी भी जनसेवा केंद्र से चालान जनरेट कर अपनी अवशेष कृषक अंश की धनराशि दिनांक 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन अथवा चालान के माध्यम से इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में जमा कर सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित अंतिम तिथि 31.12.2025 तक अवशेष कृषक अंश की धनराशि जमा नहीं की जाती है, तो ₹5000 की टोकन मनी जब्त कर ली जाएगी। इसके साथ ही सोलर पंप की टोकन राशि किसी भी स्थिति में रिफंड योग्य नहीं होगी और संबंधित किसान सोलर पंप प्राप्त करने से वंचित रह जाएंगे।
उपनिदेशक कृषि ने बताया कि अवशेष धनराशि जमा करने के लिए अब केवल 06 दिन शेष हैं, अतः सभी किसान समय रहते भुगतान सुनिश्चित करें।
सोलर पंप योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान विकासखंड स्तर पर राजकीय कृषि बीज भंडार अथवा जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय, निकट बिलग्राम चुंगी, हरदोई में संपर्क कर सकते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



