मणिपुर: पिछले साल भड़की हिंसा की आग बरकरार, दो समूहों के बीच गोलीबारी-बमबाजी के बीच फंसकर महिला की मौत

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात सुदूरवर्ती थांगबुह गांव की है। यहां के कुछ घरों में आग लगा दी गई, जिससे स्थानीय लोगों को पास के जंगलों में भागना पड़ा।

Sep 10, 2024 - 10:29
 0  567
मणिपुर: पिछले साल भड़की हिंसा की आग बरकरार, दो समूहों के बीच गोलीबारी-बमबाजी के बीच फंसकर महिला की मौत

इंफाल (आरएनआई) मणिपुर पिछले साल से हिंसा की आग में सुलग रहा है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा को एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। शांति बहाली के दावे धराशाई हो रहे हैं। अब कांगपोकपी जिले में दो सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी और बमबाजी में फंसने के बाद 46 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात सुदूरवर्ती थांगबुह गांव की है। यहां के कुछ घरों में आग लगा दी गई, जिससे स्थानीय लोगों को पास के जंगलों में भागना पड़ा। हालांकि, महिला दोनों समूहों की झड़प में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नेमजाखोल लुंगदीम के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि चूड़ाचांदपुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के दौरान बड़ी संख्या में शक्तिशाली बम का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने बताया कि इस झड़प के अलावा, रात में पास के एक स्कूल में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की भी खबर सामने आई। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.