'पहलगाम हमला सिर्फ हमला नहीं, देश का जख्म है' – केंद्र पर गरजे मनोज झा

राज्यसभा में बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जोरदार बहस हुई। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 26 लोगों की मौत पूरे देश का साझा दुख है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को सिर्फ नारा नहीं, बल्कि सरकार की जिम्मेदारी बताया। 

Jul 30, 2025 - 17:25
 0  81
'पहलगाम हमला सिर्फ हमला नहीं, देश का जख्म है' – केंद्र पर गरजे मनोज झा

नई दिल्ली (आरएनआई) राज्यसभा में बुधवार को पहलगाम आतंकी हमला और इसके जवाब में भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जबरदस्त बहस हुई। इस दौरान कई नेताओं ने इस मुद्दे पर अपने विचार रखे। इसी दौरान राजद के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने भी पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षाचूक का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई और यह सिर्फ एक राज्य या परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे देश का साझा दुख है।

झा ने कहा कि ये उन 26 परिवारों का दुख सिर्फ उनका नहीं, हम सबका है। राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने यह भी कहा कि दुख की घड़ी में देश एकजुट हो जाता है, लेकिन इस एकता का इस्तेमाल सरकार की आलोचना से बचने के लिए नहीं होना चाहिए।

मनोज झा ने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया और कहा कि अगर नेहरू आज भी आपको परेशान कर रहे हैं, तो जरूर उस व्यक्ति में कुछ खास बात रही होगी। राजद नेता ने कहा कि पंडित नेहरू ने ही जम्मू-कश्मीर की पूरी राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी उठाई। झा ने कहा कि कश्मीर को सिर्फ एक जमीन के टुकड़े की तरह मत देखिए, वहां लोग रहते हैं, उन्होंने भी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने ये भी बताया कि हाल ही में कई नेताओं को शहीदों की कब्रगाह पर जाने से रोका गया, जिससे साफ है कि वहां सरकार के पास जिम्मेदारी तो है पर सत्ता नहीं।

इसी दौरान तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद मस्थन राव बीधा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला एक ऐसा पल था जो देश की आत्मा को झकझोर गया। लेकिन अब भारत चुप नहीं बैठता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम जवाब देना जानते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब 100 बार सोचकर कदम उठाना होगा क्योंकि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.