पत्रकार के साथ अभद्रता करना रेत चालक को पड़ा भारी, मामला दर्ज

Oct 17, 2024 - 15:17
Oct 17, 2024 - 15:17
 0  675
पत्रकार के साथ अभद्रता करना रेत चालक को पड़ा भारी, मामला दर्ज

सिंगरोली (आरएनआई) मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रेत माफियाओं का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे पत्रकारों को भी धमकाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला 15 अक्टूबर 2024 का है। जब एक स्थानीय पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

यह घटना तब शुरू हुई जब पत्रकार रेत माफियाओं द्वारा संचालित वाहनों की तस्वीरें और वीडियो बना रहा था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले रेत से भरे वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस मामले की रिपोर्टिंग के लिए पत्रकार सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच गनियारी क्षेत्र में पहुंचा। यहां वाहन जो विकास ट्रांसपोर्ट बिलौंजी का बताया जा रहा है खड़ा था।

रेत चालक ने पत्रकार को अश्लील शब्दों से किया अपमानित 
पत्रकार ने इस वाहन की तस्वीरें और वीडियो लेना शुरू किया तभी वाहन के चालक ने पत्रकार को रोकने की कोशिश की और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। पत्रकार ने इस दौरान कुछ वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद चालक ने पत्रकार को गालियां देनी शुरू कर दीं और उसे अश्लील शब्दों से अपमानित किया। उसने दावा किया कि उसकी पहुंच ‘बहुत ऊपर तक’ है और पुलिस भी उसका कुछ नहीं कर पाएगी। चालक ने पत्रकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह कहीं भी रिपोर्ट कर सकता है। उसका कुछ नहीं होगा। पत्रकार के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकियों का इस्तेमाल किया गया।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0