नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी
कछौना (हरदोई) (आरएनआई) शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की वसूली कर ट्रेनिंग के नाम पर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बंधक बनाए जाने की शिकायत पर पांच आरोपियों को पड़कर जांच शुरू कर दी गई है!
अपने प्रार्थना पत्र में थाना रामगढ़ जनपद एटा निवासी सेवा निवृत हेड कांस्टेबल गया प्रसाद ने बताया कि मेरा नाती अंशुल कुमार पुत्र विमलेश कुमार थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को 25.7.2025 को उसके दोस्त सचिन वह अंकुश ने बताया कि की रूद्रपुर उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में अर्ध सरकारी नौकरी के लिए साक्षात्कार होना है जिसके लिए ₹30000 की व्यवस्था करनी होगी! पीड़ित उसकी बात से सहमत हो गया उसके अपने उत्तराखंड पहुंचने पर दिव्यांश ने रोहित के द्वारा 30000 रुपए जमा किए!पीड़ित अंशुल के साथ उसके दोस्त अंकुश पवन व अनस भी 30000 रु. प्रति व्यक्ति के हिसाब से लेकर पहुचे!
29.7.2025 को रात लगभग 2:00 बजे जीतू पुत्र धारा सिंह दौरेठा, शाहगंज जनपद आगरा रुद्रपुर से कछौना करीब 38 बच्चों को लेकर आया! जहाँ एक गेस्ट हाउस के अंदर कार्यालय पर एक प्राइवेट मार्केटिंग आर. एच. आई. का बोर्ड लगा देखा!जिसके बाद युवाओं को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ! सभी के मोबाइल जमा कर लिए गए थे जिसके बाद किसी तरीके से पीड़ित ने अपने घर वालों किसी से फोन लेकर आप बीती सुनाई! परिजनों ने घटना कि सूचना तुरंत कोतवाली कछौना को दी!कछौना पुलिस ने सभी पांचो आरोपी जीतू पुत्र धारा सिंह जनपद आगरा, रोहित पुत्र राम प्रसाद जनपद फिरोजाबाद, सुमित पुत्र राकेश राठौर मल्लावां, अनवर पुत्र इदरीस किशनगंज बिहार संदीप पुत्र रामनरेश जनपद फतेहपुर सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई!
खबर लिखें जाने तक मौके पर मौजूद दरोगा पन्नालाल सोनी मामले को सुलटाते हुए नजर आए और प्रकरण क़ी जांच चलने क़ी बात कहीं!
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



