नाम नहीं, गरीब मजदूर की रोज़ी-रोटी छीनी जा रही मनरेगा को खत्म करने की साजिश पर कांग्रेस में उबाल

Dec 17, 2025 - 20:51
Dec 17, 2025 - 20:52
 0  54
नाम नहीं, गरीब मजदूर की रोज़ी-रोटी छीनी जा रही मनरेगा को खत्म करने की साजिश पर कांग्रेस में उबाल

गुना (आरएनआई) केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का नाम बदलने और इस जन कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम व मूल्यों को मिटाने के कथित प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राघौगढ़विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह के निर्देश पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे गुना के बापू पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार मनमोहन सिंह सरकार के समय लागू की गई इस ऐतिहासिक योजना को धीरे-धीरे बंद करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि महात्मा गांधी के नाम और उनके आदर्शों को भारतीय राजनीति से मिटाने की एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0