नानाखेड़ी मंडी में युवक की नृशंस हत्या का खुलासा, आरोपी ने किया इकबालिया जुर्म – “मेरी बहन को कोई सोने में तौल सकता है क्या?”
गुना (आरएनआई)। नानाखेड़ी मंडी में बीती रात युवक की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाले बयान दिए हैं।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक उसकी बहन के साथ अशोभनीय व्यवहार कर रहा था। आरोपी ने कहा – “मेरी बहन को कोई सोने में तौल सकता है क्या? बदमाश था, मना किया तो मारा था। इसलिए मैंने अकेले ही मार दिया। प्लान कुछ नहीं था, बस गुस्से में कदम उठाया। अब थोड़ा गर्व हो रहा है।”
पुलिस के मुताबिक हत्या बिना किसी पूर्व योजना के की गई। आरोपी ने गुस्से और आक्रोश में वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सघन तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



