‘नशे से दूरी – है जरूरी’ अभियान शुरू: मुंगावली में स्कूलों से मिली जागरूकता की शुरुआत, पुलिस ने दिलाई शपथ

Jul 16, 2025 - 20:18
Jul 16, 2025 - 20:19
 0  216

मुंगावली (आरएनआई) 15 से 30 जुलाई तक जिले में चलेगा विशेष अभियान प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस ने एक वृहद जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी – है जरूरी"की शुरुआत की है। यह अभियान 15 से 30 जुलाई 2025 तक पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को जिले में "नशे से दूरी – है जरूरी" अभियान में नगर के मॉडल स्कूल में शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अभियान के शुभारंभ अवसर पर स्कूल में छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक गण के साथ के आम नागरिकों को नशा मुक्ति से जागरूक हेतु , अभियान से जुड़ी हुई सावधानियां और बाते बताई गई।

थाना प्रभारी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

कार्यकम में थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह यादव के द्वारा । नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। जिसमें बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किशोरों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, परिवार में रिश्तेदारों के द्वारा जो भी नशा किया जाता है जिसमें कि उनको उस नशे से कम दुष्परिणाम होते हैं ओर अगर आप उनके पास बैठे होते हैं तो आपको जेसे बीड़ी सिगरेट नशे से निकलने वाले धुएं से ज्यादा नुकसान होगा बताया ओर कहा कि उन्हें इस लत से दूर रखना और जो लोग पहले से नशे की गिरफ्त में हैं, उन्हें उचित परामर्श और सहयोग प्रदान कर पुनर्वास की दिशा में मार्गदर्शन देना है। ओर बताया कि इस कार्यकम के तहत सभी लोगों को सक्रिय रूप से भाग लेना हैं जिसमें समाज के सभी वर्गों के सहयोग से समाज के हर वर्ग तक संदेश पहुँचाया जाएगा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करता है इससे दूरी रखना नितांत आवश्यक है। यह अभियान स्कूलों, तो बही कहा कि कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और डिजिटल माध्यमों के ज़रिए जन-जागृति फैलाने का कार्य करेगा।

उन्‍होंने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत समस्त विभागों को शामिल किया गया है। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़कर जन जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा। साथ ही स्कूलों एवं कॉलेज के बच्चों को जोड़कर उन्हें नशा के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्कूल कॉलेज के पास बिक रहे नशे के समान को बंद कराया जाएगा। साथ ही बालक एवं बालिका छात्रावासों में नशा मुक्ति समिति बनाई जाएगी। जिसमें पुलिस अधिकारियों के नंबर भी लिखवाये जाएंगे। जिससे बच्चों को  परेशानी होने पर तुरंत बालक बालिकाएं फोन कर उन्हें पुलिस अधिकारियों को सूचना दे सकें। जिसमें कि नशेड़ियों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यकम में थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह यादव उप निरक्षक बीके राम,asi कान सिंह asi माईकल, आरक्षक पवन मीणा, आरक्षक रविकांत शर्मा के साथ मॉडल स्कूल का स्टॉफ एवं प्रभारी प्रिंसिपल कैलाश साहू डॉ सुरेंद्र खरे, शिक्षिका सुजाता श्रीवास्तव के साथ स्कूली छात्र छात्राएं शामिल रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0