नगरीय निकायों के उपचुनाव के लिए मतदान शान्तिपूर्ण संपन्न

नपा. के वार्ड क्रमांक 10 में 64.97 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Dec 9, 2024 - 20:44
Dec 9, 2024 - 20:44
 0  567
नगरीय निकायों के उपचुनाव के लिए मतदान शान्तिपूर्ण संपन्न

गुना (आरएनआई) म.प्र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन कार्यक्रम के निर्देशानुसार तथा कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय अंतर्गत नगरपालिका गुना के वार्ड क्रमांक 10 में पार्षद पद के लिये चुनाव संपन्‍न हुआ।

निर्वाचन कार्यालय प्राप्‍त जानकारी अनुसार नगरपालिका गुना के वार्ड क्रमांक-10 में प्रात: 07 बजे से 05 बजे तक पार्षद पद के लिए मतदान केन्‍द्र क्रमांक  45, 46, 47, 48 एवं मतदान केन्‍द्र क्रमांक 49 में आज मतदान हुआ। जिसमें 1602 पुरूष एवं 1583 महिला मतदाताओं सहित कुल 3185 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 64.97 प्रतिशत रहा। आज हुये मतदान की मतगणना 12 दिसम्‍बर 2024 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस में प्रात: 09 बजे से की जायेगी। 

आज इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अ‍धीक्षक संजीव सिन्‍हा, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा द्वारा विभिन्न मतदान केन्‍द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0