नगर अध्यक्ष ने समस्त सभासदों के साथ बोर्ड बैठक कर नगर की स्वच्छता पर जोर दिया

Nov 11, 2025 - 19:26
Nov 11, 2025 - 19:33
 0  216
नगर अध्यक्ष ने समस्त सभासदों के साथ बोर्ड बैठक कर नगर की स्वच्छता पर जोर दिया

कछौना, हरदोई (आरएनआई) नगर पंचायत परिसर में मंगलवार को चेयरमैन राधा रमण शुक्ला पंकज की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। समस्त सभासदों ने नगर से जुड़ी अपनी-अपनी विभिन्न समस्याओं को चेयरमैन के समक्ष रखा। नागरिकों ने साफ-सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत और कर निर्धारण से संबंधित शिकायतें विस्तार से बताईं, चेयरमैन राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का मुख्य उद्देश्य जनता को बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निश्चित समय सीमा में किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान चेयरमैन ने अधिकारियों से कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। नगर में खाली पड़े प्लाटों में पड़ने वाले कूड़े पर नज़र रखते हुए प्रतिदिन साफ करवाना चाहिए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। खाली पड़े प्लेटों में कूड़ा डालने के बजाए सफाई कर्मी की कूड़ा ले जाने वाली गाड़ी में डालें। जिससे नगर स्वच्छ रहे। बैठक में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी देवांशी दिक्षित, लिपिक श्री जे० बी०सिंह समस्त सभासद मौजूद रहे। 

बैठक में नगर पंचायत बोर्ड प्रस्ताव.........
बोर्ड प्रस्ताव में बाबूलाल पुलिया से कुशीनगर मंदिर डामर रोड का नामकरण सरदार वल्लभभाई पटेल जी के नाम किया गया। इसके साथ ही शराफत के मकान से उस्मान मकान तक वार्ड संख्या-12 कछौना बाजार पूर्वी को भी सड़क सरदार वल्लभभाई पटेल संपर्क मार्ग किया गया। शव वाहन का किराया नगर क्षेत्र में 1500 से घटा कर 1000 रुपये किया गया।नगर पंचायत के विभिन्न विभिन्न वार्डों में सी0सी0 सड़क प्रणाली निर्माण कार्य का प्रस्ताव हुआ। स्वच्छता पर विशेष अभियान प्रत्येक दिन 6 वार्डों में एंटी लार्वा करवाए एवं फॉगिंग पर कड़े निर्देश दिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)