नकाबपोश गैंग का खौफ! उदगम कॉलोनी में दो मंजिला मकान के परिजनों को बंधक बनाकर सोना–चांदी और नगदी ले उड़े बदमाश

Oct 25, 2025 - 15:24
Oct 25, 2025 - 15:24
 0  2k
नकाबपोश गैंग का खौफ! उदगम कॉलोनी में दो मंजिला मकान के परिजनों को बंधक बनाकर सोना–चांदी और नगदी ले उड़े बदमाश

गुना (आरएनआई) कैंट थाना क्षेत्र स्थित उद्गम रेसीडेंसी में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक दो मंजिला मकान में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने करीब 2:30 से 4:00 बजे के बीच घर के दक्षिणी हिस्से की खिड़की की सरियों को काटकर प्रवेश किया। इससे पहले उन्होंने मुख्य दरवाजे को तारों से बांधकर अंदर मौजूद परिवार को बंधक कर दिया।

घर में उस समय आवेदिका तंजुम खान की चाची अदिबा, उनका छोटा भाई अनीश और बच्चे सो रहे थे। बदमाश नीचे की अलमारियों को तोड़कर 24 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी, 30 हजार रुपये नगद एवं अन्य सामान ले गए। शोर होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह आवेदिका घर लौटी तो चोरी का पता चला। सोने के जेवरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी उद्गम कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों द्वारा रैकी की घटनाएं सामने आई थीं। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद है, पुलिस जांच में जुटी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0