नए वेतन आयोग में 3 गुना बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से होगा लागू? 

Jul 8, 2025 - 16:21
Jul 8, 2025 - 16:33
 0  4k
नए वेतन आयोग में 3 गुना बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से होगा लागू? 

दिल्ली (आरएनआई) 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त होने वाला है ऐसे में देश के 1 करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग की घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार हैं। हालांकि अबतक केन्द्र सरकार ने न तो चेयरमैन की घोषणा की है और न ही टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को अंतिम रूप दिया है, ऐसे में नए वेतन आयोग के 2026 के अंत या 2027 में लागू होने का अनुमान है।

अगर 8वें वेतन आयोग लागू हुआ तो फिटमेंट फैक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।इस बार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 किए जाने की चर्चा है।वर्तमान में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है।7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर के कारण वेतन और पेंशन में वृद्धि के बाद केंद्रीय कर्माचारियों की न्यूनतम सैलरी 7,000 से बढ़कर 18,000 रूपये हो गई थी।8वें वेतन आयोग में सैलरी के 3 गुना बढ़ने की संभावना है।

8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी?
उदाहरण के लिए Pay Level 1 के कर्मचारी, जिन्हें वर्तमान में ₹18,000 रुपये बेसिक सैलरी मिल रही है, यह बढ़कर ₹51,480 हो सकता है।

Level 2 के कर्मचारियों का वेतन ₹19,900 से बढ़कर ₹56,914 हो सकता है।

लेवल 3 पर रहने वालों को ₹21,700 से बढ़कर ₹62,062 मिल सकते हैं।

लेवल 6 पर, मूल वेतन ₹35,400 से बढ़कर ₹1 लाख से अधिक हो सकता है।

एंट्री लेवल के IAS और IPS अधिकारियों सहित लेवल 10 के अधिकारियों का वेतन ₹56,100 से बढ़कर ₹1.6 लाख हो सकता है।

8th Pay Commission में DA और HRA होगा रिवाइज?
महंगाई भत्ता: 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर मौजूदा DA को बेसिक सैलरी में जोड़ा जाएगा या फिर कोई नया फॉर्मूला तय होगा, इसको लेकर काफी चर्चा तेज है, क्योंकि इससे पहले 2016 में 125% DA को मर्ज कर दिया गया था और DA की गणना फिर से शुरू हुई थी।चर्चा है कि इस बार भी सरकार DA की गणना के लिए इस्तेमाल होने वाले फार्मूले को पूरी तरह बदलने पर विचार कर रही है।2016 की तरह नए वेतन आयोग में कर्मचारियों के पे स्केल, प्रमोशन, और सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव हो सकते हैं।वर्तमान में DA की कैलकुलेशन AICPI-IW इंडेक्स के आधार पर होती है और इसका बेस ईयर 2016 है।

हाउस रेंट अलाउंस: HRA में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। चुंकी हर वेतन आयोग के साथ हाउस रेंट अलाउंस की दरों में संशोधन किया जाता है।6वें वेतन आयोग में HRA की दरें 30 प्रतिशत (X शहर), 20 प्रतिशत (Yशहर)और 10 प्रतिशत (Z शहर) की दर से रिवाइज की गई थी।7वें वेतन आयोग इसे 24, 16 व 8 प्रतिशत रिवाइज किया गया था।50 फीसदी डीए होने पर HRA को बढ़ाकर 30,20, 10 प्रतिशत कर दिया गया, ऐसे में अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग में भी HRA की दरों फिर से बेसिक पे और डीए स्ट्रक्चर के अनुसार रिवाइज किया जा सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0