धाकड किरार नागर समाज के द्वारा भगवान बलराम जी का जन्म महोत्सव हलछठ पर्व को गुना नगर में धूमधाम से मनाया
गुना(आरएनआई) इस अवसर पर समाज जनों द्वारा भगवान बलराम जी का चल समारोह भी निकाला गया जो गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा हाटरोड सदर बाजार से होते हुए लक्ष्मीगंज पहुंचा।
जहां पर भगवान बलराम जी की महा आरती की गई इस अवसर पर बाहर से पधारे हुए अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धाकड़, अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश मल्हार, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व बालआयोग सदस्य बृजेश चौहान के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद ,धाकड़ जिला पंचायत सदस्य महेंद्रसिंह किरार, संतोष धाकड़ आदि ने मंच से सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज धाकड़, रविंद्र धाकड ,जयभान धाकड़ , बलराम गाजीपुर, संजीव पाँचोरा ,बलबीर धाकड़ श्यामबाबू धाकड़, नंदू नागर, कमलसिंह खिरिया, बाबूलाल सनबाड़ा,आकाश लपचौरा, देशराज धाकड़ , मुनेश धाकड़, राजू धाकड़ ,अरविंद म्याना, सूरज केकड़या, लालसिंह धाकड़ दामोदर धाकड़ , काशीराम सरखोह, अवधेश मूंदोल, मनीष विवेक विशनवाडा, प्रताप सालोदा, अनंतराम सरपंच, केन्दर धाकड़, मेघराज रूठियाई, शिवचरण परेवा, महेश महू आदि वरिष्ठ एवं युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कार्यक्रम का संचालन महेन्द्रसिंह पटवारी ने किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
2
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



