धरना दे रहे किसान नेताओं को पुलिस ने जबरन उठाकर पहुंचाया जेल

किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, बढ़ा हुआ 64.7 प्रतिशत मुआवजे और नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने 25 नवंबर से महापंचायत शुरू की है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले करीब 10 से अधिक किसान संगठन धरना दे रहे हैं। 

Dec 5, 2024 - 10:36
 0  621
धरना दे रहे किसान नेताओं को पुलिस ने जबरन उठाकर पहुंचाया जेल

नोएडा (आरएनआई) ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट के पास धरना स्थल को पुलिस ने खाली करा दिया है। वर्तमान में एक भी किसान धरनास्थल पर नहीं है। पुलिस की ओर से जीरो प्वाइंट पर सतर्कता के रूप में नजर रखी न रही है।

किसानों ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर यमुना विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर डेरा डाला था। वहां से किसानों ने पिछले दिनों दिल्ली कूच का ऐलान किया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए आगे बढ़े थे तो पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से हटा दिया था। किसानों को जेल भेजा गया था।

ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे किसान नेताओं को पुलिस ने बुधवार देर रात हिरासत में लिया। पुलिस ने किसान नेता सुखबीर खिलाफ सहित 34 किसान नेताओं को धरना स्थल से जबरन उठाकर जेल भेजा है। किसान नेताओं को जेल भेजने के विरोध में एक बार फिर किसान और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। 

बुधवार को जीरो प्वाइंट पर करीब आठ घंटे तक चली महापंचायत के बाद देर शाम पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किए गए सभी 126 किसानों को रिहा कर दिया था। जेल से छूटने के बाद किसान महापंचायत में पहुंचे। इसके बाद गुरुवार की महापंचायत में आगे की रणनीति बनाई। 

पुलिस देर रात करीब 2:00 बजे धरना स्थल पर पहुंची और वहां धरना दे रहे किसानों को जबरन उठाकर बस में बैठाया गया। इसके बाद धरना स्थल से ही करीब दोस्तों किसानों को जेल ले जाया गया। यहां से करीब 34 किसानों को जेल परिसर में दाखिल किया गया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.