दो साल से फरार 10,000 रुपये इनामी अपहरणकर्ता पवन रजक गिरफ्तार, गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गुना (आरएनआई) केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए अपहरण एवं फिरौती के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है । गौरतलब है कि दिनांक 26 मई 2023 को आरोपीगण पवन रजक, मनीष प्रजापति निवासीगण श्रीराम कॉलोनी गुना एवं एक अन्य अज्ञात के द्वारा विशाल पुत्र कोमल सिंह सिलावट उम्र 21 साल निवासी आरोन को किसी वहाने से मारूति शोरूम गुना के पास बुलाया गया और जहां से तीनों के द्वारा उसे बलपूर्वक कार में बिठाकर गोपीसागर डेम के पास सुनसान स्थान पर ले जाया गया था । वहां आरोपी पवन रजक और उसके साथियों ने पीड़ित को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित किया और छोड़ने के बदले में 10,000/- रुपये की फिरौती मांग की । पीड़ित ने मजबूरी में अपनी मां के फोन-पे से 10,000/-रूपये की राशि उन्हें ऑनलाइन ट्रांसफर की कराई गई थी । इसके बाद किसी तरह से पीड़ित उनके चंगुल से छूट कर निकल आया और अपने परिजन के साथ अस्पताल पहुंचा, जहां पर पीडित युवक द्वारा अपने साथ घटित घटना की रिपोर्ट पुलिस को की गई थी, जिस पर से केंट थाने में आरोपीगण के विरूद्ध अप.क्र. 431/23 धारा 347, 364क, 323, 294, 34 भादवि एवं एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीवद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई । प्रकरण की विवेचना सीएसपी गुना द्वारा की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा लंबित अपराधों की समीक्षा के दौरान उक्त अपराध के उनके संज्ञान में आने पर श्री सोनी द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लिया और प्रकरण में फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और टीम गठित कर सक्रिय की गई साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु अपनी ओर से 10,000/-रूपये इनाम उदघोषित किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश में तेजी लाई गई एवं इस हेतु अपना मुखिबर तंत्र सक्रिय कर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों के संबंध में जानकारी संकलित करने के सतत् प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरूप बिगत दिवस प्रकरण में फरार एक आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में घटना दिनांक से ही फरार मुख्य आरोपी पवन पुत्र रमेश उर्फ सुरेश रजक उम्र 27 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी, गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में अज्ञात आरोपी की भी पहचान कर ली गई है, फरार आरोपियों की तलाश जारी है ।
सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में केंट थाने से थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रमोद जाट, प्रधान आरक्षक रामभरोसा, आरक्षक अर्जुन यादव, आरक्षक उजाला रघुवंशी, आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, आरक्षक अभिनेष रघुवंशी, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक रिषभ शर्मा, धरनावदा थाने से इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि अनिल कदम, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह सिकरवार, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, सीएसपी कार्यालय से सउनि जनक सिंह, प्रधान आरक्षक गिर्राज शर्मा का योगदान रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



