देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से लागू होंगी नई दरें
हिसार (आरएनआई) वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। देशभर में टोल टैक्स की दरें घटने जा रही हैं। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) अगले हफ्ते से नई टोल दरें लागू करने की तैयारी कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, अब तक टोल दरें महंगाई दर तय करने के लिए वर्ष 2004-05 को आधार मानकर तय होती थीं। लेकिन हाल ही में एनएचएआई ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया है कि अब महंगाई का आधार वर्ष 2011-12 लिया जाए।
क्यों घटेंगी दरें
2004-05 को आधार मानने पर लिंकिंग फैक्टर 1.641 था, जबकि 2011-12 को आधार मानने पर यह घटकर 1.561 हो गया है। इस बदलाव से टोल दरों में कमी आ रही है। अनुमान है कि छोटी गाड़ियों के लिए 5 से 10 रुपये तक की राहत मिलेगी।
अप्रैल की बढ़ोतरी भी वापस होने के आसार
1 अप्रैल 2025 को टोल दरों में औसतन 5 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी। नई गणना के बाद यह बढ़ोतरी वापस हो सकती है। इससे दरें पिछले साल जैसी रहने की संभावना है।
देशभर में असर
देश में 1.5 लाख किमी राष्ट्रीय राजमार्गों पर एनएचएआई के 1,087 टोल प्लाजा हैं।
इनके जरिए प्रतिवर्ष लगभग 61 हजार करोड़ रुपये और प्रतिदिन करीब 168 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला जाता है।
सिर्फ हरियाणा में एनएचएआई के 55 टोल प्लाजा हैं, जिनसे प्रतिदिन करीब 9 करोड़ रुपये का राजस्व आता है।
नई टोल दरें लागू होने के बाद बड़ी संख्या में वाहन चालकों को सीधी राहत मिलेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



