बठिंडा-डबवाली हाईवे पर भीषण हादसा: कार-बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत, कई घायल

Mar 29, 2026 - 11:28
 0  81
बठिंडा-डबवाली हाईवे पर भीषण हादसा: कार-बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत, कई घायल

बठिंडा (आरएनआई)। पंजाब के बठिंडा-डबवाली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए और मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गलत दिशा में डबवाली से बठिंडा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही क्रेटा कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसमें सवार लोगों को भी गंभीर चोटें आईं।

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार में सवार तीन महिलाएं भी इस दुर्घटना में घायल हुई हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना संगत की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय समाजसेवी संस्था की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.