अंबाला की पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोगों को निकालने में जुटी SDRF

Wednesday, June 17, 2026 - 11:18
0
अंबाला की पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोगों को निकालने में जुटी SDRF

अंबाला (आरएनआई) अंबाला सिटी के दो खंभा चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में मंगलवार रात एक जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत के गिरने से आसपास खड़े रेहड़ी संचालकों को भी नुकसान पहुंचा, जबकि दो लोगों के मलबे में दब जाने की सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को भी बुलाया गया, जो मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इमारत अमरनाथ नामक व्यक्ति की बताई जा रही है और काफी पुरानी एवं जर्जर अवस्था में थी। इमारत के अचानक ढह जाने से आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में राहत कार्य जारी है। पुलिस, दमकल विभाग और SDRF की संयुक्त टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है तथा मलबे में दबे लोगों को निकालने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्र को एहतियातन सुरक्षित कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User