दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा महिला आयोग पीड़िता के परिवार से करेगी मुलाकात
दुर्गापुर (आरएनआई): पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सोमवार को चौथे और पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें स्थानीय अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना शोभापुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई थी। पीड़िता रात में अपने पुरुष मित्र के साथ भोजन के लिए कॉलेज के बाहर गई थी, तभी एक आरोपी ने उसे सुनसान इलाके में खींचा और दुष्कर्म किया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।
इस मामले में ओडिशा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सोवाना मोहंती के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम दुर्गापुर का दौरा करेगी। टीम पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात करेगी, उसके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति की जांच करेगी और पश्चिम बंगाल सरकार से मामले की चल रही जांच और उपचार की जानकारी लेगी। टीम अपनी जांच रिपोर्ट ओडिशा सरकार को सौंपेगी।
ओडिशा महिला आयोग की वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी बिजियानी सिंह ने कहा कि टीम यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़िता को न्याय मिले और कोई भी कानून से ऊपर न रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



