दुर्गापुर दुष्कर्म मामला: ओडिशा CM ने पीड़िता से की बात, हर संभव मदद और सख्त कार्रवाई का भरोसा

Oct 14, 2025 - 11:13
 0  108
दुर्गापुर दुष्कर्म मामला: ओडिशा CM ने पीड़िता से की बात, हर संभव मदद और सख्त कार्रवाई का भरोसा

भुवनेश्वर (आरएनआई): पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में ओडिशा की एक छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले में अब ओडिशा सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पीड़िता से फोन पर बातचीत कर उसे हरसंभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

CM ने दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा, “चिंता मत करें, ओडिशा सरकार पूरी तरह आपके साथ है। धैर्य बनाए रखें और साहस रखें। आपकी पढ़ाई से लेकर स्वास्थ्य तक, हर मदद हम सुनिश्चित करेंगे। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

पीड़िता ने सीएम से ओडिशा के किसी मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर की मांग की, जिस पर उन्होंने विकल्प तलाशने का आश्वासन दिया। मेरे बातचीत के दौरान पीड़िता की मां और ओडिशा स्टेट कमीशन फॉर विमेन की अध्यक्ष शोवना मोहंती भी अस्पताल में मौजूद थीं।

SIT, राज्यपाल और आयोग भी सक्रिय
मुख्यमंत्री ने यह भी जाना कि क्या पीड़िता के परिवार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से अपनी चिंता साझा की है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार न्याय के लिए हर स्तर पर दबाव बनाएगी।

इसी बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र भेजकर पीड़िता की शिक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तुरंत राहत देने की सिफारिश की। आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा, “न्याय में देरी, न्याय से इनकार के बराबर है। इस मामले की निगरानी जरूरी है।”

राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज
बीजेडी नेता लेखश्री समंतसिंघार ने कहा कि अपराधियों के प्रति नरमी ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देती है।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऐश्वर्या बिस्वाल ने ममता बनर्जी पर संवेदनशीलता की कमी का आरोप लगाया।

ममता बनर्जी का बयान विवादों में
ममता बनर्जी ने कहा: “यह गंभीर मामला है, जांच चल रही है। तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। लेकिन निजी मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी है कि छात्रा रात 12.30 बजे कैसे बाहर गई। ऐसी घटनाएं अन्य राज्यों में भी होती हैं, वहां भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

इस बयान को लेकर विपक्ष ने उन पर सवाल उठाए।

घटना कैसे हुई?
पीड़िता मूल रूप से ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपने पुरुष मित्र के साथ कॉलेज कैम्पस से बाहर खाना खाने गई थी लौटते समय कैंपस गेट के पास एक आरोपी उसे पीछे बने सुनसान इलाके में घसीट ले गया वहां अन्य आरोपियों ने भी दुष्कर्म किया, छात्रा का अस्पताल में इलाज जारी है, स्थिति स्थिर है और बयान दर्ज हो चुका है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.