दीपावली मिलन समारोह की तैयारियों में जुटी किरार क्षत्रिय महासभा; समाज की विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित
गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष हेमराज किरार ने बताया दीपावली मिलन समारोह रवीन्द्र भवन में 16 नवंबर रविवार को आयोजित किया जा रहा है। इस वृहद आयोजन में समाज की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। महासभा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी तथा गुना जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ को सामाजिक उत्थान में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान करेंगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे जबकि सम्मानित होने वाली अन्य विभूतियां विशेष अतिथि के रूप में शोभायमान होंगी।
अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान के मुताबिक दीपावली मिलन एवं केंद्रीय मंत्री के सम्मान समारोह में प्रदेश भर के साथ ही अन्य प्रांतों से भी सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में सहभागितां करेंगे। समारोह को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है।
जिन सामाजिक विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा उनमें महासभा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं जो भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधायक,सांसद, लंबे समय तक मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय मंत्री के रुप में समाज को गौरवान्वित कर रहे हैं। श्री चौहान अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत से ही सामाजिक सरोकारों से गहरे तक जुड़े रहे हैं। समाज की शैक्षणिक और आर्थिक प्रगति के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे श्री चौहान ने ज्यादातर कृषि क्षेत्र पर निर्भर रहे समाज को उद्यमशील बनाने के लिए लगातार काम किया है। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षता साधना सिंह चौहान ने समाज के विभिन्न धड़ों (किरार धाकड़, नागर, मालव) को एकता के सूत्र में पिरोया और समाजकल्याण की गतिविधियों को विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार दिया।
सम्मानित होने वाली दूसरी विभूति स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की सामाजिक पृष्ठभूमि पारिवारिक रही है। उनके पिताश्री शिवाजी पटेल किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन रहे और सामाजिक प्रगति के लिए उल्लेखनीय काम किए। जबकि अनुज राजेंद्र पटेल किरार नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में समाजसेवा में सक्रिय हैं। समाजसेवा की इस पारिवारिक विरासत को नरेंद्र पटेल पूरी जिम्मेदारी से न सिर्फ संभाले हुए हैं बल्कि निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
इसी प्रकार सांसद दर्शन सिंह चौधरी समाज के पुनर्जागरण, कुरीतियों के उन्मूलन और सामाजिक
एकता के लिए निरंतर सक्रिय रहे हैं। महासभा के मंच से सम्मानित होने युवा अतिथि गुना जिला पंचायत के अध्यक्ष अरविंद धाकड़ समाज की तरुणाई को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए जनजागृति अभियान छेड़े हुए है। उनके पिता राधेश्याम धाकड़ महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में प्रमुखता से सक्रिय हैं, पुत्र भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए सामाजिक प्रगति की अलख जगाए हुए है।
तैयारियों में जुटी आयोजन समिति इस वृहद कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धाकड़, सुरजीत सिंह चौहान, राजेंद्र पटेल, ब्रजेश चौहान, रणजीत सिंह चौहान, शिव हारोड़े, तुलसीराम पटेल एड. प्रेम चौहान, संजय चौहान, रोहित चौहान, वंदना पटेल, सुषमा चौहान, नीता मथुरा पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों की अलग अलग टीमें आयोजन को व्यवस्थित और गरिमामय स्वरूप देने के लिए व्यवस्थाओं में दिन रात जुटी हुई है। समाजजनों को आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। आयोजन समिति ने समारोह में पार्किंग, पेयजल, स्वल्पाहार, भोजन और बैठक व्यवस्था के लिए की टीमें बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



