दिल्ली सहित पांच राज्यों में प्रचंड गर्मी, लू का रेड अलर्ट

अगले पांच दिन भीषण लू के चलते सुबह से ही दिन तपने लगेगा, जनजीवन प्रभावित होगा। मध्य प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में भी पांच दिन लू के आसार हैं। पारा दो से तीन डिग्री तक चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

May 21, 2024 - 06:18
 0  972
दिल्ली सहित पांच राज्यों में प्रचंड गर्मी, लू का रेड अलर्ट

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में पारा चढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने पांच दिन के लिए प्रचंड गर्मी व भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन पांचों राज्यों में सोमवार को औसत अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहा। 

अगले पांच दिन भीषण लू के चलते सुबह से ही दिन तपने लगेगा, जनजीवन प्रभावित होगा। मध्य प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में भी पांच दिन लू के आसार हैं। पारा दो से तीन डिग्री तक चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, पर लू के अलर्ट के मद्देनजर स्कूलों का समय बदल दिया गया।

दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 47 डिग्री के पार चढ़ा। दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री रहा। पीतमपुरा में 46.6 डिग्री, पूसा में 46.1 डिग्री, आया नगर में 45.7 डिग्री और पालम में तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली सरकार ने जिन स्कूलों में ग्रीष्मावकाश नहीं हुए, उन्हें तत्काल प्रभाव से छुट्टियां करने का निर्देश दिया।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 मई के आसपास कम दबाव क्षेत्र बनने के आसार हैं। इस दबाव के शुरुआत में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और फिर 24 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर में कमजोर होने की संभावना है। कोलकाता व आसपास के इलाकों में सोमवार को दिनभर बारिश हुई है।

23 मई तक दक्षिण भारत में बहुत भारी वर्षा की उम्मीद है। केरल में सोमवार से बारिश शुरू भी हो गई। दो दिन यहां भारी बारिश का अनुमान है, जिससे भूस्खलन व महामारी की आशंका के बीच आपातकाल केंद्रों, अस्पतालों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.