दिग्विजय सिंह का आरोप—“चुनाव आयोग पर बेइमानी के गंभीर सवाल, समर्थन देने वाले अधिकारी BJP-RSS से जुड़े”

Nov 24, 2025 - 10:57
Nov 24, 2025 - 11:01
 0  270

मध्यप्रदेश (आरएनआई) वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को बचाने के लिए जिन पूर्व अधिकारियों से समर्थन में पत्र लिखवाया गया है, उनमें अधिकतर लोग बीजेपी और आरएसएस से जुड़े हुए हैं तथा उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस समूह के कई सदस्यों ने चुनाव आयोग के बचाव में जो चिट्ठियाँ लिखीं, वे निष्पक्ष राय नहीं हैं, बल्कि सत्ता पक्ष के पक्ष में राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम हैं। उनका कहना है कि “ये लोग चुनाव आयोग का पक्ष ले रहे हैं, जबकि आयोग बेइमानी पर उतर आया है।”

कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग को निष्पक्ष संवैधानिक संस्था की तरह कार्य करना चाहिए, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उस पर पक्षपात के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

इस बयान के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है और विपक्ष इस मुद्दे को गंभीर लोकतांत्रिक संकट के रूप में उठा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष इन आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0