त्रिशताब्दी जयंती समारोह...मंच पर पहुंचे उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री

आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। प्रवेश द्वार पर चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है।

Jun 1, 2025 - 14:57
 0  54
त्रिशताब्दी जयंती समारोह...मंच पर पहुंचे उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री

आगरा (आरएनआई) त्रिशताब्दी जयंती समारोह के मंच पर स्वागत करते हुए माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की गई।

जीआईसी मैदान पर आयोजित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। आयोजनस्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ है।

जीआईसी मैदान पर आयोजित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच चुके हैं। खेरिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी सुधेश धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी मैदान में आयोजित हो रहे अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी दिल्ली से विशेष विमान से 12:55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे। 1:40 बजे खेरिया स्थित वायु सेना हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। यहां से दोपहर 2 बजे जीआईसी मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर 3:20 बजे तक रहेंगे। शाम 4 बजे दिल्ली के लिए विमान से प्रस्थान करेंगे। उप राष्ट्रपति के साथ महाराष्ट्र विधान परिषद के चेयरमैन प्रो. राम शिंदे भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय दोपहर 1:30 बजे खेरिया सिविल एन्क्लेव पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से दोपहर 2 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे विमान से वापस दिल्ली जाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.