तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नवनियुक्त शिक्षक संगठन गुना ने सौंपा ज्ञापन

Jul 18, 2025 - 19:31
Jul 18, 2025 - 19:34
 0  405
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नवनियुक्त शिक्षक संगठन गुना ने सौंपा ज्ञापन

गुना (आरएनआई) नव नियुक्त शिक्षक संगठन ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की लंबित मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा कि जिले में कार्यरत नव नियुक्त शिक्षकों को बीते तीन वर्षों से लंबित मंहगाई भत्ते का एरियर्स नहीं दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारी,लोक शिक्षण संचालनालय से नवनियुक्त शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूरी न होने का हवाला देकर डीए का एरियर्स नहीं दे रहे हैं। जबकि इसका परिवीक्षा अवधि से इसका कोई संबंध नहीं है।

शिक्षकों को वर्तमान में शासन द्वारा लागू महंगाई भत्ता तो दिया जा रहा है लेकिन उसी महंगाई भत्ते का एरियर्स नहीं दिया जा रहा है, जबकि आईएफएमएस पोर्टल पर नव नियुक्त शिक्षकों के डीए एरियर्स भुगतान का प्रावधान है।

ज्ञापन के माध्यम से शासकीय सेवा में 3 वर्ष पूर्ण कर चुके नवनियुक्त शिक्षको को जुलाई माह की वेतन मे ही वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए एवं परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने संबंधी कार्य शीघ्र किए जाएं ताकि वरिष्ठ कार्यलय से परिवीक्षा अवधि समाप्ति के आदेश जारी हो सके। इसके अलावा सभी नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से 100 प्रतिशत वेतन देने की मांग शामिल की।

साथ ही श्री राजेश गोयल जी को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार  मिलने पर न्यूली अपॉइंटेड टीचर एसोसिएशन द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी गई। इस मौके पर नरेंद्र भार्गव ,नाटा के अध्यक्ष अभय धाकड़, डॉ गोविंद मीना, गिर्राज किरार, दीपक व्यास संजीव चित्रकार एवं नवनियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0