तहसील मक्सूदनगढ़ में रेत से भरें दो ओवरलोड डंपर को किया जप्त 

Sep 24, 2025 - 20:00
Sep 24, 2025 - 20:02
 0  81
तहसील मक्सूदनगढ़ में रेत से भरें दो ओवरलोड डंपर को किया जप्त 

गुना (आरएनआई) तहसील मकसूदनगढ़ में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन शिकायत प्राप्त होने पर तहसीलदार मकसूदनगढ़ डॉ. उदय सिंह द्वारा उकावद से मकसूदनगढ़ की ओर आ रहे दो ओवरलोड डंपर क्रमांक आरजे 09 जी ई 7310 वाहन चालक छगनलाल पुत्र भैया लाल केवट निवासी थाने के पास इटारसी जिला नर्मदा पुरम तथा दूसरा ट्रक क्रमांक पीजे 17 जी बी 2874 वाहन चालक लक्ष्मण पुत्र शिवराम जाटव निवासी वार्ड नंबर 5 बुधनी जिला सीहोर को मौके पर ही जप्त किया गया। तथा थाना प्रभारी थाना मघुसूदनगढ़ में सुपुर्द कर जिला खनिज अधिकारी गुना के लिए अग्रिम कार्रवाई के लिये सूचित किया गया। कार्यवाही के दौरान पटवारी बजे सिंह भिलाला एवं उनकी राजस्व टीम उपस्थित थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0