तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके तैयार, स्टालिन ने की पार्टी के नए सदस्यता अभियान की शुरुआत
डीएमके की बैठक में सीएम एमके स्टालिन ने नए सदस्यता अभियान ओरानियिल तमिलनाडु की शुरुआत की। उन्होंने घर-घर जाकर सदस्स्यता अभियान चलाने, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की बात कही।

मदुरै (आरएनआई) तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी की बैठक में सीएम एमके स्टालिन ने नए सदस्यता अभियान ओरानियिल तमिलनाडु की शुरुआत की। इससे पहले पार्टी की आम परिषद बैठक में स्टालिन ने सदस्यता अभियान का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने घर-घर जाकर सदस्स्यता अभियान चलाने, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की बात कही।
इसके बाद पार्टी ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 30 प्रतिशत मतदाताओं को सदस्य के रूप में नामांकित करने का लक्ष्य रखा और प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए नए सदस्य बनाए हैं। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर सदस्य बनाने का काम सौंपा गया है।
मदुरै में पार्टी की बैठक 20 एकड़ जगह पर लगे पंडाल में हुई। इसे डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम जैसा बनाया गया था। सीएम एमके स्टालिन ने 100 फीट ऊंचे मस्तूल पर पार्टी का झंडा फहराया और पार्टी बैठक का उद्घाटन किया। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने यहां 22 किमी लंबा रोड शो निकाला और मदुरै के पूर्व मेयर एस मुथु की कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी किया।
इससे पहले डीएमके चार साल पूरे होने पर भी स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को तमाम निर्देश दिए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में स्टालिन ने कहा था कि पार्टी की कल्याणकारी नीतियों और वादों को निभाने की वजह से जनता फिर से डीएमके को चुनेगी। उन्होंने बताया कि 2021 चुनाव से पहले किए गए 505 वादों में से अधिकतर को पूरा किया जा चुका है और बाकी भी जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनसभाओं और प्रचार के माध्यम से बताएं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






