डिंडोरी में आदिवासी ज़मीन घोटाले का आरोप: दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं, अधिकारियों पर साधा निशाना

Jun 1, 2025 - 20:01
Jun 1, 2025 - 20:07
 0  135
डिंडोरी में आदिवासी ज़मीन घोटाले का आरोप: दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं, अधिकारियों पर साधा निशाना

पिपरिया, डिंडोरी (आरएनआई) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने डिंडोरी ज़िले में आदिवासी ज़मीन की खरीद-फरोख्त को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन चार लोगों के नाम पर ज़मीनें खरीदी गई हैं, वे सभी कटनी ज़िले के निवासी हैं और उनका डिंडोरी से कोई संबंध नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया कि आदिवासी ज़मीन केवल आदिवासी ही खरीद सकता है, तो फिर वे कौन लोग हैं जो 100 से 200 एकड़ तक ज़मीन खरीद रहे हैं और उनके पास इतना पैसा कहां से आया? उन्होंने कहा, "वो धन्ना सेठ कटनी में बैठा है और डिंडोरी की बहुमूल्य ज़मीनें हथिया रहा है।"

उन्होंने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि पटवारी, गिरदावल, तहसीलदार, दलाल और भाजपा नेताओं ने मिलकर ज़मीन लूट का खेल रचा है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि यह सब डिंडोरी की बहुमूल्य खनिज संपदा—खासकर बॉक्साइट—को कब्ज़े में लेने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

"जो ज़मीनें हज़ारों में खरीदी गईं, उनकी असली कीमत लाखों-करोड़ों में है," उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस इस ज़मीन घोटाले के खिलाफ आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

यह मामला अब राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर तूल पकड़ सकता है, क्योंकि आरोप गंभीर हैं और सीधे खनिज माफिया व सत्ता में बैठे लोगों की मिलीभगत की ओर इशारा कर रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0