जुबिन गर्ग की मौत में नया मोड़ — चचेरे भाई DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार, मौत के वक्त यॉट पर मौजूद थे संदीपन, CID करेगी पूछताछ

Oct 8, 2025 - 19:40
 0  108
जुबिन गर्ग की मौत में नया मोड़ — चचेरे भाई DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार, मौत के वक्त यॉट पर मौजूद थे संदीपन, CID करेगी पूछताछ

गुवाहाटी/सिंगापुर (आरएनआई) असम के मशहूर गायक जुबिन गर्ग की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा मोड़ आया है। असम पुलिस सेवा (APS) के अधिकारी और जुबिन के चचेरे भाई DSP संदीपन गर्ग को क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने गिरफ्तार किया है।

CID अधिकारियों के अनुसार, जुबिन की मौत के वक्त संदीपन सिंगापुर में उसी यॉट पर मौजूद थे जहां यह घटना हुई थी। 19 सितंबर 2025 को यॉट पार्टी के दौरान जुबिन गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में डूबने से मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले संदीपन से कई बार पूछताछ की गई थी। बुधवार को उन्हें हिरासत में लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां CID पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

CID के एसडीजीपी मुन्ना गुप्ता ने बताया, “संदीपन गर्ग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। विभागीय कार्रवाई प्रक्रिया अनुसार होगी।”

इस मामले में अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले 2 अक्टूबर को जुबिन के बैंड में शामिल शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रवा महंता को गिरफ्तार किया गया था। जबकि गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल कोऑर्डिनेटर श्यामकनु महंत को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।

52 वर्षीय जुबिन गर्ग 19 सितंबर को सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रस्तुति देने गए थे। परफॉर्मेंस के बाद वे एक निजी यॉट पार्टी में शामिल हुए थे, जहां यह हादसा हुआ। हालांकि परिवार और करीबी सहयोगियों ने इसे “संदिग्ध मौत” बताया है और मामले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.