जीवित जीवाणु से बने टीबी टीके का इंसानों पर पहला परीक्षण सफल

भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबर्क्युलोसिस जीवाणु को जीवित अवस्था में रखकर उसकी विषाक्तता को निष्क्रिय कर यह टीका बनाया है। इसलिए इसे लाइव एटेन्यूएटेड टीका कहा जा रहा है।

May 7, 2024 - 05:05
 0  783
जीवित जीवाणु से बने टीबी टीके का इंसानों पर पहला परीक्षण सफल

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत ने अथक प्रयासों के बाद जीवित जीवाणु से टीबी का टीका विकसित करने में सफलता हासिल कर ली। इंसानों पर इसका पहला परीक्षण सफल रहा, जिसमें 28 दिन में सुरक्षा और इम्यूनोजेनेसिटी स्तर पर बेहतर नतीजे मिले हैं।

भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबर्क्युलोसिस जीवाणु को जीवित अवस्था में रखकर उसकी विषाक्तता को निष्क्रिय कर यह टीका बनाया है। इसलिए इसे लाइव एटेन्यूएटेड टीका कहा जा रहा है।

पिछले माह हैदराबाद के निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने बीसीजी टीके के साथ नए टीके के पहले चरण के नैदानिक परीक्षण किए। फिर, 30 अप्रैल को सरकार की विशेषज्ञ समिति की बैठक में इसके आकलन के बाद दूसरे चरण की अनुमति को हरी झंडी दिखा दी गई।

विशेषज्ञ समिति ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन  से कहा है कि कुछ शर्तों के साथ परीक्षण आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें वयस्कों का आरटी पीसीआर तकनीक से टेस्ट होगा। परीक्षण के 28 और 56 दिन में इसकी समीक्षा होगी। परीक्षण में एचआईवी या मधुमेह रोगियों को शामिल नहीं किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.