जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्यायें
हरदोई (आरएनआई) आज कोतवाली देहात में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सबसे पहले राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति ली गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि गावों में भूमि, नाली व खड़ंजे के विवाद में तत्काल कार्रवाई की जाये। शिकायतकर्ता की समस्या की निस्तारण आख्या के साथ शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लगायी जाये। इसमें उसकी संतुष्टि व असंतुष्टि का उल्लेख किया जाये। दुबारा कब्जे के मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाये। मिले जुले गाटों पर विवाद के मामले में बटवारे का वाद दायर कराया जाये। पैमाइश के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। जिलाधिकारी ने लेखपाल व कानून गो को स्पष्ट सन्देश दिया कि सभी लोग मेहनत व निष्ठा के साथ कार्य करें। थाना समाधान दिवस के दौरान पात्रों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन बनवायी गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि गावों में विवाद के मामले में पुलिस टीम तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई करे। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सचिन्द्र शुक्ला व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

