जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
हरदोई (आरएनआई) आज जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार कैदियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बैंरकों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से बातचीत की। जेल में अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीमार कैदियों का तत्काल इलाज कराया जाए। इलाज में किसी प्रकार की कोताही न की जाए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

