जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई निर्माण कार्यों की बैठक
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने मंडी परिषद में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना हरपालपुर के आवासीय भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। कारागार में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि बालिका छात्रावास माधोगंज के निर्माण में तेजी लाई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सानिया छाबड़ा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

